फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शुरू हुई अयोध्या के लिए बस सेवा

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर अयोध्या जाने वाली बस को झंडी दिखाकर रवाना करते राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अयोध्या के लिए स्थानीय डिपो से बस का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया गया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर बस को अयोध्या के लिए रवाना किया।
शासन से आदेश आने के बाद विभाग द्वारा स्थानीय डिपो से एक बस को तैयार किया गया। बस में यात्रियों के लिए म्यूजिक सिस्टम को लगाया गया है। जिससे पूरे रास्ते रामधुन व श्रीराम भजनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस डिपो से रोजाना सुबह नौ बजे नौगवां चौराहा, टाइगर तिराहा, असम चौराहा, पूरनपुर, सीतापुर, लखनऊ होते रात में नौ बजे अयोध्या पहुंचेगी। अगले दिन यह बस सुबह नौ बजे वहां से वापस आएगी। एआरएम पवन श्रीवास्तव ने बताया कि रोजाना बस सुबह नौ बजे चलाई जाएगी। सोमवार को स्थानीय डिपो से एक भी सवारी अयोध्या के लिए नहीं गई। हालांकि यहां से पूरनपुर, लखनऊ आदि की सवारियां मिल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें