न्यूरिया कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा में कथा सुनाते अतुल कृष्ण शास्त्री । संवाद
न्यूरिया। बंगाली कॉलोनी में स्थित मुक्तिधाम शिव मंदिर के पास चल रही श्री भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को सुबह उठकर भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। ऐसा करने से मन दिनभर शांत रहता है और किए गए कार्य भी ठीक-ठाक होते हैं।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को शराब नहीं पीना चाहिए। इससे बुद्धि का नाश होता है और परिवार में अशांति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को संसार में रहकर अच्छे कर्म करना चाहिए। अच्छे कर्मों से ही भगवान प्रसन्न होते हैं। प्रत्येक मनुष्य को गाय पालना चाहिए, यह पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि जहां भागवत होती है, वहां के लोग खुशहाल होते है और तरक्की करते हैं। संवाद
न्यूरिया कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा में कथा सुनाते अतुल कृष्ण शास्त्री । संवाद