पीलीभीत। बरेली-जहानाबाद मार्ग पर जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय अफसरों की कवायद तेज कर दी गई है। पूर्व में चल रही बस का संचालन बंद होने के बाद विभागीय अफसरों की ओर से कार्ययोजना को तैयार किया जा रहा है। इससे यहां से आवागमन करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
डिपो से 113 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय मार्गाें पर बसों का संचालन न होने से यहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सके। इसके बाद भी कई मार्गाें पर बसों का संचालन न होने से यहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बरेली-जहानाबाद मार्ग पर बस का संचालन किया जा रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से इस मार्ग पर करीब एक वर्ष पूर्व मार्ग पर बस का संचालन बंद कर दिया गया।
बस का संचालन बंद होने के बाद क्षेत्रीय लोगों की ओर से इस मार्ग पर बस का संचालन कराए जाने को लेकर मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए विभागीय अफसरों की ओर से एक बार फिर इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू कराए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। विभागीय अफसरों की ओर से इसको लेकर अफसरों से पत्राचार किया गया है। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि मार्ग पर बरेली-जहानाबाद मार्ग पर जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। संवाद