फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक 16 को बस संचालन बंद करेंगे

Sun, 14 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है। इसके विरोध में संबंधित मार्ग के बस चालकों ने 16 दिसंबर को बसों का संचालन ठप कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ट्रांस शारदा क्षेत्र में आवागमन शारदा नदी पर पांटुन पुल से होता है। बाढ़ की आशंका पर पांटुन पुल हर साल 15 जून को हटाने और अक्तूबर में शुरू करने का प्रावधान है। पिछले कई सालों से पुल निर्धारित समय से पहले हटा कर निर्धारित समय सीमा के बाद बनाया जाता है। इस बार भी पुल से 24 नवंबर को आवागमन शुरू हुआ, लेकिन अब तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे वाहन चालकों को खासी असुविधा हो रही है। खराब सड़कों को लेकर पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत उर्फ भूरे भाई ने डीएम को पूर्व में पत्र भेजकर हजारा मोड़ पर सड़क के किनारे मोड़ पर बांसी के पेड़ हटवाने, सिद्धनगर गन्ना क्रय केंद्र के निकट दोनों पुल के बीच खराब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। पत्र में एक दिसंबर से पहले सड़कें सही न होने पर बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई थी, इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक सड़कें दुरुस्त न होने पर अब 16 दिसंबर को बसों का संचालन बंद कर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन बस चालक करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें