पीलीभीत। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 17 व 18 फरवरी पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। एक ओर जहां प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुटा हैं। वहीं, परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए डिपो के अधिकारी बसों के संचालन की रूपरेखा तय कर रहे हैं। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र स्थल तक जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
इन केंद्रों पर दो दिन परीक्षा होगी। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो, रोडवेज बसों की उपलब्धता रहे, इसके लिए डिपो के अधिकारियों ने रूप रेखा तैयार कर ली हैं। वर्तमान समय में पीलीभीत डिपो के बेड़े में 102 बसें हैं। जिले के साथ गैर जनपद से पहुंचने वाले अभ्यर्थी को केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद उनको वापस गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लोकल रूट पर फेरे बढ़ाने का प्लान तैयार किया गया है। एआरएम पवन श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी पुलिस की होने वाली परीक्षा को लेकर लोकल मार्गों पर 16 फरवरी से फेरे बढ़ाए जाएंगे।