पीलीभीत में रामलीला रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार रात साढ़े दस बजे खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। बस में सो रहे चालक और छत पर सो रहे परिचालक घटना में बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब पौने 12 बजे आग पर काबू पा लिया।
बरेली के रिछा निवासी अयूब की बस पीलीभीत-रिछा रोड पर चलती है। अमरिया के गांव बूंदीभड़ निवासी परमेश्वरी दयाल उर्फ पप्पू बस का चालक है, जबकि जहानाबाद के गांव हैदरगंज निवासी पुत्तू लाल परिचालक है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों लोगों ने पीलीभीत आने के बाद रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे बस खड़ी कर दी। खाना खाने के बाद चालक पप्पू बस के अंदर पीछे की सीट पर सो गया और परिचालक पुत्तूलाल बस की छत पर सो गया।