फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फीस मांगने पर दबंग ने स्कूल संचालक को पीटा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव जगतपुर में फीस मांगने पर दबंग ने बृहस्पतिवार को देर शाम स्कूल संचालक के घर जाकर उसे पीट दिया। साथ ही घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव जगतपुर निवासी गिरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव में ही स्कूल संचालित कर रखा है। स्कूल में गांव के ही रामकृष्ण का बच्चा भी पढ़ता है। रामकृष्ण ने बार-बार कहने के बावजूद अपने बच्चे की फीस जमा नहीं की। गिरेंद्र कुमार ने जब रामकृष्ण पर फीस तत्काल जमा करने का दबाव बनाया, तो उसने बृहस्पतिवार को रात लगभग नौ बजे गिरेंद्र कुमार के दरवाजे पर जाकर गाली-गलौज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरेंद्र ने जब गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें लात-घूसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। हंगामा देखकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस बीच गिरेंद्र कुमार फोन पर पुलिस से बात करने लगे, तो आरोपी चला गया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि गिरेंद्र की तहरीर पर फीस न देने, गाली-गलौज, मारपीट, तोडफ़ोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रामकृष्ण के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें