एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने 35वें दिन भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धरना दिया। सोमवार को वीडियो कांफ्रेेस के जरिए सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने व्यापारियों को एक्साइज डयूटी के बारे में विस्तार से बताया।
सराफा एसोसिएशन के बैनर तले शहर के मोतीराम चौराहे पर चल रहा धरना सोमवार को 35वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर हुई सभा में अध्यक्ष जग्गोबाबू ने कहा कि व्यापारी वर्ग इस काले कानून के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने का मन बना चुका है। सराफा व्यापारियों की एकजुटता के सामने सरकार को घुटने टेकने ही होंगे। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने व बंदी का समर्थन करने का आहवान किया। महामंत्री शैली अग्रवाल ने हड़ताल में समर्थन कर रहे व्यापरियों का आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता रंग लाती दिख रही है। जल्द ही इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।
इधर सोमवार अग्रवाल सभा भवन में वीडियो कांफ्रेंस हुई। सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने व्यापारियों को एक्साइज ड्यूटी के दुष्परिणामों के बारे में बताया। इस दौरान व्यापारियों ने भी उनके सवाल किए। जिसका उन्होंने जबाव दिया। प्रेस कांफ्रेंस राकेश अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, विदित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, सजल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अचल रस्तोगी, हरिबाबू अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।