फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उधार की चांदी मांगने पर सराफ व्यापारी से मारपीट

Tue, 24 Mar 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उधार दी गई चांदी वापस मांगने पर एक सराफ व्यापारी को धमकाकर पिटाई की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसफजान निवासी सराफ व्यापारी शरद कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला मोहतसिम खां के रहने वाले आशीष वर्मा और मनोज कुमार वर्मा को वह लंबे समय से जानते हैं। वर्ष 2021 में आशीष और मनोज ने व्यापारिक जरूरत बताकर उससे तीन किलोग्राम 711 ग्राम चांदी उधार ली थी।
विज्ञापन

इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। आरोप है कि समय बीतने के बाद जब उन्होंने चांदी वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। 17 मई 2024 को वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने सुलह-समझौता केंद्र में वाद दायर किया, लेकिन वहां भी कोई समाधान नहीं निकल सका। 16 जनवरी को वह स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी नेहरू पार्क के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें