फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोबाइल पर खिलवा रहे थे सट्टा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस को सूचना मिली कि चार युवक मोबाइल के माध्यम से लोगों को जुआ खिलवा रहे हैं। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सवा सात बजे सुनगढ़ी पुलिस माधोटांडा रोड के पास गश्त कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि चिड़ियादाह स्थित मजार के पास कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से जुआ खिलवाते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना नाम क्षेत्र के गांव चिड़ियादाह निवासी मोहम्मद शाबिर, आजाद, आफताब अहमद और गांव देवीपुरा निवासी भगवान स्वरुप उर्फ पवन बताया। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मोबाइल के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें