पूरनपुर। देहात के मोहल्ला खानका निवासी नगमा ने पुलिस से शिकायत कर धोखाधड़ी कर दिव्यांग से निकाह कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध पर ससुराली उसके दूसरे भाई से निकाह करने का दबाव बना रहे हैं, जो चोरी के आरोप में जेल में है। देवर से शादी करने से इनकार करने पर उसे धमकाया जा रहा है। पीड़िता ने ससुरालियों पर कार्रवाई करने और निकाह में दिया दहेज वापस कराने की मांग की है।
नगमा ने बताया कि 19 जनवरी को मोहल्ला रजागंज देहात निवासी रज्जाक से उसका निकाह धोखे से करा दिया। रज्जाक की रीड़ टूटी हुई है। वह चल फिर भी नहीं पाता है। विरोध पर ससुराली चोरी के आरोप में जेल में बंद रज्जाक के भाई से निकाह करने के लिए धमका रहे हैं।