फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी में अनधिकृत कब्जों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
मंडी समिति में अतिक्रमण के ​खिलाफ की गई कार्रवाई। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति में अनधिकृत कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के निरीक्षण और पूर्व में जारी नोटिसों के बाद मंडी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आवंटित दुकानों के आसपास किए गए पक्के निर्माण, टिनशेड और चबूतरों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

मंडी परिसर में अनधिकृत निर्माण और दुकानों के आसपास अतिरिक्त कब्जे की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन तक पहुंच रही थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए मंडी प्रशासन ने जांच कर रिपोर्ट मंडी सभापति विजय वर्धन तोमर को सौंपी थी। करीब चार दिन पहले सभापति ने मंडी का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया था, जिसके बाद संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए थे। सोमवार को प्रस्तावित कार्रवाई किसी कारणवश टल गई थी, लेकिन मंगलवार को मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान आलू व्यापारी शम्सुद्दीन ने मंडी प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कार्रवाई की जा रही है तो सभी के खिलाफ समान रूप से होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें