फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ ने युवक को जमीन पर पटका, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। गांव निवासी रजनीश अवस्थी रविवार सुबह अपने घर के बाहर पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान गांव में घूम रहे सांड़ ने रजनीश पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें अपने सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे उनके सिर व शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुई घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। इसके बाद घायल रजनीश को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले भी यह सांड़ कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। सांड़ को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें