फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खंभे में उतरे करंट से सांड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। कस्बे में रविवार को बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि समय रहते पोल में उतरे करंट का पता न चलता तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना की सूचना पर भारतीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मृत सांड़ का अंतिम संस्कार कराया और चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में बार-बार होने वाले बिजली फॉल्ट और करंट की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गोविंद राणा, अरविंद, दीपक बाथम, विपिन कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें