फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ से बांधकर क्रूरता किए जाने से सांड़ की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Jun 2023 12:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव में सांड को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर की क्रूरता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में सांड़ को बांधकर उसके साथ क्रूरता की गई, जिससे वह मर गया। सांड़ से क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीएम ने मामला का संज्ञान लेकर पशु चिकित्सकों टीम गांव भेजी। टीम ने मृत सांड़ का पोस्टमार्टम किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में गांव भदेंगकंजा के मजरा लधपुरा में एक सांड़ को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे घसीटा गया। वीडियो डीएम को भी ट्वीट किया गया। डीएम ने संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई । ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ पशु चिकित्सा अधिकारी भी पहुंचे। सांड़ का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद उसे दफना दिया गया।

ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन


ग्राम सचिव पंकज शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर वीरेश सिंह ने बताया कि सचिव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदेव सिंह ने बताया कि गांव पहुंचकर सांड का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। सांड़ की मौत 12 से 24 घंटे पूर्व होना प्रतीत हो रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें