बिलसंडा। थाना करेली क्षेत्र के गांव बमरौली में सांड़ बंद घर की छत पर चढ़ दया। सांड़ को छत पर बैठा देख लोगों की भीड़ लग गई। बाद में काफी प्रयास के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
गांव बमरौली में महिमा शंकर का कई दिनों से मकान बंद पड़ा है। बृहस्पतिवार की रात एक सांड़ जीने से घर की छत पर पहुंच गया। जब सुबह लोगों ने सांड़ को छत पर बैठे देखा तो उसकी वीडियो बनाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छत पर चढ़े सांड़ को नीचे उतारा। संवाद