फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में  अधेड़ की मौत

Wed, 01 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव न्यूरानपुर में सांड़ के हमले में एक अधेड़ की मौत हो गई। 
विज्ञापन

गांव न्यूरानपुर निवासी श्रीकृष्ण भारती मंगलवार को पूर्वाहन 11 बजे अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। उसी समय सामने से आए सांड़ ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। श्रीकृष्ण की चीख पुकार सुनकर जब तक घरवाले लाठी डंडे लेकर आए तब तक श्रीकृष्ण दम तोड़ चुके थे। घर वालों ने लाठियां फटकार कर बमुश्किल सांड़ को खदेड़ा। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना मिलने पर उनके  अधिकांश रिश्तेदार भी आ गए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें