फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Apr 2015 12:00 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन सौेंपकर 1500 सहायक अध्यापकों पदों की काउंसिलिंग की तारीख घोषित कराने की मांग की। बीटीसी संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रशिक्षुओ ने कहा कि अगर मांग पूरी न हुई तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बीटीसी प्रशिक्षु रतनदीप के नेतृत्व में मंगलवार को वर्ष 2011-12 के तमाम बीटीसी प्रशिक्षु बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि 1500 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2014 से चल रही है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही  के चलते भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। प्रशिक्षु विजयपाल ने कहा कि यदि शासन एवं प्रशासन का रवैय्या ऐसा ही बना रहा तो आंदोलन किया जाएगा। प्रशिक्षुओं ने सचिव बेसिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपकर चल रही भर्ती प्रक्रिया की काउंसलिंग की तिथि घोषित कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें