बीएसएनएल की भूमिगत केबिल कटने से माधोटांडा, कलीनगर, जमुनिया, मथना, शेरपुर, रूदपुर, धर्मापुर, आनंदपुर, भगवंतापुर समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में बीएसएनएल की संचार सेवा दो दिन से ठप है। इससे उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, शेरपुरकलां में एक सप्ताह से ठप बीएसएनएल की फोन सेवा अभी तक सुचारु नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
नगर के टेलीफोन एक्सचेेंज से ग्रामीण क्षेत्र में संचार सेवा के लिए बिछाई गई बीएसएनएल की भूमिगत केबल शनिवार को कट गई। इससे कलीनगर, माधोटांडा, जमुनिया, मथना, शेरपुरकलां, रुद्रपुर, धर्मापुर, भगवंतापुर सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में संचार सेवा ठप हो गई है। एसडीओ देवकी नंदन गंगवार ने बताया कि कटी केवल को सोमवार को जुड़वा कर संचार सेवा बहाल कर दी गई है।
एक सप्ताह से ठप है फोन सेवा
शेरपुरकलां। कस्बा और आसपास गांवों में बीएसएनएल की फोन सेवा एक सप्ताह से ठप है। इससे उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराबी के चलते पहले तो टेलीफोन सेटों में डायलटोन तक नहीं आ रही थी। शनिवार से डायलटोन तो आ रही है लेकिन कॉल नहीं लग रही है। एसडीओ ने बताया कि शेरपुरकलां टेलीफोन एक्सचेंज में मदर बोर्ड की खराबी से दिक्कत बनी हुई है। शीघ्र ही मदर बोर्ड की खराबी ठीक करा दी जाएगी।