बीएसएनएल कर्मचारियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू की थी। बुधवार को भी बीएसएनएल कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष रामकिशोर मिश्रा ने मांगों को लेकर कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव हरीशंकर राम, एके गुप्ता, डीआर यादव, कपिल सक्सेना, रवि कुमार, विजय सिंह, एसएस विष्ट, अमित कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, नानकशरण, नेल्सन थैक्युल, संतोष कुमार, अमित वैश्य, देवी प्रसाद, मुनेश्वरलाल, नेमचंद आदि शामिल रहे।
बीसलपुर। क्षेत्र में भी हड़ताल के चलते नगर, बिलसंडा, बरखेड़ा, टिकरी, पौटा कलां, रसयांखानपुर, चुर्रासकतपुर, मधवापुर और ईंटगांव स्थित टेलीफोन एक्सचेंज बंद रहे। नगर के टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर सभी बीएसएनएल कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे। हड़ताल में ज्ञानेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, दयाशंकर वर्मा, मोहम्मद मीसम, केडी पाठक, पूर्णानंद, लालाराम, दाताराम, भगवान दास, रमेश चंद्र और राकेश चंद्र शामिल रहे।