फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकों ने बीएसए दफ्तर में की तालाबंदी, दिया धरना

Wed, 13 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में लिपिकों ने लेखाधिकारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट को निरस्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान बीएसए कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

धरनास्थल पर वरिष्ठ लिपिक नजाकत खां ने कहा कि जब तक झूठी रिपोर्ट को निरस्त नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रधान लिपिक ठाकुरदास ने रिपोर्ट निरस्त न होने पर लेखाधिकारी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री उमेश गंगवार ने लेखाधिकारी पर एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष शहनवाज आलम, यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स के संजय सिंह, सरिता प्रजापति, शमशुल हसन, सतीश, अमित पाठक, हरपाल सिंह, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद तारिक खां, सौरभ सक्सेना, मोहम्मद अकरम, प्रवीन शुक्ला, मोहम्मद दानिश, महेंद्र पाल वर्मा, जगदीश प्रसाद गंगवार, अजयपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वित्त एंव लेखाधिकारी के घेराव की निंदा
पीलीभीत। आरक्षण बचाओ संघर्ष समित की एक बैठक समिति के कार्यालय पर हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के  वित्त एवं लेखाधिकारी लक्ष्मीकांत के साथ हुए अमानवीय दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में मामले की निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में भारतीय बौद्ध महासभा, वामसेफ अंबेडकर पायनियर सोसाइटी आदि संघठन के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें