फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीएसए ने दिए छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश

Wed, 05 Jul 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बच्चों से बातचीत करते बीएसए।
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या के साथ अवस्थाओं को दुरस्त कराने के लिए अफसरों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को बीएसए अमित कुमार सिंह शहर के कई स्कूलों का निरीक्षण कर स्थिति को परखा।
विज्ञापन

बीएसए ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गौहनिया का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव का ही उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। ब्लॉक मरौरी का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सही पाई गईं। छात्रों को दूध भी नियमित रूप से वितरण करता पाया गया। बीएसए ने नवीन नामांकन बढ़ाने एवं उपस्थिति में और सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके लिए स्कूल के समय के बाद अभिभावकों से नियमित रूप से संपर्क करने की हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें