फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राडगेज प्लेटफार्म निर्माण कार्य रुका

Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां ब्राडगेज के नए प्लेटफार्म का निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। प्लेटफार्म निर्माण कार्य में बिजली की हाईटेंशन लाइन बाधा बन गई है। दूसरे ठेकेदार की ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़े जाने से प्लेटफार्म पर मिट्टी का भराव कार्य बंद हो गया है। ब्राडगेज को लेकर मैलानी-पीलीभीत के लिए अभी ब्लाक नहीं लिया गया है, लेकिन करीब सवा दो साल से ब्राडगेज कार्य चल रहा है। पूरनपुर के अलावा शाहगढ़, माला, दुधियाखुर्द, सेहरामऊ स्टेशन पर भवन निर्माणाधीन है। अक्तूबर में तेज हुए कार्य नगर में रेलवे स्टेशन के सामने लाइन पार माल गोदाम को प्लेटफार्म का निर्माण शुरू किया गया था। माल लोडिंग आदि को 740 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा प्लेटफार्म बनाया जाएगा। रेलवे के पश्चिमी डेड एंड के पास जिला पंचायत के इंटर कॉलेज की ओर डाली गई बिजली हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों से प्लेटफार्म का निर्माण कार्य रुक गया। निर्माणाधीन संस्था के एक अफसर ने बताया कि बिजली हाईटेंशन लाइन हटवाने को शीघ्र बिजली विभाग को पत्र भेजा जाएगा। बिजली लाइन हटने पर प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर कार्य शुरू होगा। उधर, अवैध खनन कर प्लेटफार्म पर भराव को लाई जा रही मिट्टी भरी चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पिछले दिनों तहसीलदार ने पकड़ी थीं। खनन की स्वीकृत गांव टंडोला के समीप थी, जबकि मिट्टी पिपरिया जयभद्र की ओर से लाई जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ने के बाद निर्माणाधीन प्लेटफार्म पर मिट्टी भराव कार्य ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें