त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जातीय आकड़े एकत्र करने को हुए रैपिड सर्वे में बरखेड़ा ब्लाक में सर्वाधिक 74 प्रतिशत जनसंख्या अन्य पिछड़ा वर्ग है जबकि पूरनपुर ब्लाक सभा में सबसे कम मात्र 45 प्रतिशत है।
पिछले दिनों जिले की सभी तहसीलों के माध्यम से ब्लाकवार हुए रैपिड सर्वे की रिपोर्ट कंपाइल कर प्रशासन ने शासन को भेज दी थी। इस रिपोर्ट के अनुसार जिले की प्रस्तावित 721 ग्राम पंचायतों की कुल जनसंख्या 17,07,651 है। इसमें 1526 अनुसूचित जनजाति, 3,08,364 अनुसूचित जाति, 10,11,094 पिछड़ा वर्ग और 3,86,667 सामान्य जाति की आबादी है।
ब्लाकवार देखें तो सर्वाधिक जनसंख्या 5,48,019 पूरनपुर ब्लाक और सबसे कम जनसंख्या बीसलपुर ब्लाक की 167453 है। जिले के सातों ब्लाकों में जातिवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बरखेड़ा ब्लाक में सर्वाधिक 74.02 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या है। मरौरी में 67.89, अमरिया में 66.79, बीसलपुर में 60.92 ललौरीखेड़ा में 67.89, बिलसंडा में 57.05 और पूरनपुर में 45.51 प्रतिशत जनसंख्या पिछड़े वर्ग की है। वहीं सामान्य वर्ग की बात करें तो सबसे अधिक आबादी 35 प्रतिशत पूरनपुर और सबसे कम 12 प्रतिशत मरौरी ब्लाक में हैं।
00
ब्लाक पिछड़ा वर्ग सामान्य अनुजाति कुल योग
पूरनपुर 249412 194926 103681 548019
मरौरी 140923 25861 43142 209926
अमरिया 164295 51668 30007 245970
ललौरीखेड़ा 114384 22894 31196 168474
बरखेड़ा 131676 12745 33454 177875
बीसलपुर 102028 42771 22654 167453
बिलसंडा 108376 35802 45756 189934
योग 1011094 386667 309890 1707651