फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चम्मच लाएं तभी मिल सकेगी विटमिन-ए की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोविड की वजह से शासन ने लिया फैसला, एक माह तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान के दौरान लाभार्थियों को घर से खाने वाली चम्मच साथ लाने की सलाह दी गई है। इसके लिए आशा वर्कर बच्चों के परिजनों को प्रेरित करेंगी। सीएमओ ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते शासन ने यह फैसला लिया है। ताकि कोरोना संक्रमण न फैल सके।
बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत जिले में 1.37 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। कोरोना के चलते इस बार यह अभियान दो माह देरी से 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार, बुधवार और शनिवार को लगने वाले टीकाकरण सत्रों में बच्चे को विटमिन ए की डोज देने के लिए परिजनों को प्रेरित करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इससे बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ आंखों को भी लाभ मिलेगा। इससे रतौंधी नामक बीमारी से भी यह बच्चों को बचाने में मदद मिलेगी। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए दवा पिलवाने आने वाले परिवारों को खाने की चम्मच साथ लाने की सलाह दी गई है। ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें