फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिन में रही तेज धूप, शाम को रिमझिम बारिश

Fri, 17 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम आसमान पर उमड़े बादल। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले कई दिनों से बादल तो उमड़ रहे, लेकिन बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। इस दौरान किसानों में भी फसलों को लेकर चिंता रही। हालांकि बृहस्पतिवार की शाम कुछ देर तक रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से 19, 20 और 21 जुलाई को अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक कड़ी धूप रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी के कारण लोग काफी परेशान रहे। शाम को अचानक बादल उमड़ने लगे। इसके साथ ही रिमझिम बारिश होने लगी। यह क्रम करीब 15 मिनट तक जारी रहा। बाद में भी बूंदाबांदी होती रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 26.5 एवं अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार 19,20 और 21 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मझोला। बुधवार की रात बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन तेज गर्मी रही। शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छा गए और हवा चलने लगी, इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि बारिश होने वाली है, लेकिन बादल बिन बरसे निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें