फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन करती रही इंतजार: दूसरी युवती के प्यार में दूल्हा नहीं लेकर आया बरात, थाने में हुई पंचायत

Fri, 24 Feb 2023 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

शादी वाले दिन दूल्हे ने धोखा दे दिया। वह बरात लेकर नहीं आया। दुल्हन इंतजार करती रही। मामला थाने में पहुंच गया। थाने में हुई पंचायत में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा में दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। इससे दुल्हन पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं। दुल्हन मायूस हो गई। परेशान परिजनों ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लड़के वालों ने दुल्हन पक्ष से लिया सामान लौटा दिया।

विज्ञापन

  
बरखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह शाहजहांपुर के गांव कंचनपुर निवासी सुनील के साथ तय किया था। गोद भराई में मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी दी गई थी। 23 फरवरी बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। लड़की पक्ष ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। रिश्तेदार भी पहुंच गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया 

दुल्हन भी सजकर बरात आने का इंतजार करने लगी, लेकिन रात तक बरात नहीं आई। बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष बरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को सारी बात बताई। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिहं ने लड़के पक्ष को बुलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। 

दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है। लड़के पक्ष ने सामान वापस कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़के के किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिस कारण वह शादी नहीं करना चाहता था। सामान मिलने के बाद लड़की पक्ष भी राजी हो गया और शिकायत वापस ले ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें