फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक तरफ एसपी थाना-चौकियों का निरीक्षण कर पुलिस को ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहे हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी विभाग की छवि को धूमिल करने में लगे हैं। महिला से रिश्वत लेते हुए सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर सीओ सिटी को जांच सौंपकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल वीडियो में कुर्सी पर बैठा सिपाही एक महिला फरियादी से रिश्वत के रुपये ले रहा है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया गया है। मामले के निस्तारण के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेने की बात कही गई। वीडियो में सिपाही कुछ और रुपये की भी महिला से मांग करता है, मगर महिला अपने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर अधिक रुपये देने में असमर्थता जताती रही। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ सिटी प्रवीण मलिक को वायरल वीडियो की जांच कर सत्यता का पता लगाने के निर्देश दिए। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसमें सिपाही और महिला के बीच रुपये का लेनदेन होता दिख रहा है। पूरे प्रकरण का सच जानने के लिए जांच सीओ सिटी को दी गई है। मामले की 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें