फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर सीएचसी से रिलीव हुए डॉक्टर ने सीएमओ के आदेश को दिखाया ठेंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। डीएम के आदेश पर बिलसंडा के लिए रिलीव किए गए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने अब तक वहां ज्वाइन नहीं किया। वह रिलीव होने के बाद पूरनपुर सीएचसी भी नहीं पहुंच रहे है। चर्चा है कि सीएमओ के आदेश के बाद वह अपना ट्रांसफर रुकवाने की जोड़-तोड़ में लगे हैं, ताकि किसी तरह पूरनपुर सीएचसी में ही बने रहें। उधर, मुख्यालय से पूरनपुर सीएचसी भेजे गए नए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह कोविड महामारी के लगातार भी अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के सीएचसी का क्षेत्र बड़ा होने से यहां काम की अधिकता रहती है। सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी पद पर तैनात रहने वाले चिकित्सक बहुत काम होने का अक्सर तर्क देते हैं। मगर, वह सीएचसी से हटना भी नहीं चाहते। पूर्व में तैनात रहे एक प्रभारी चिकित्साधिकारी भी स्थानांतरण होने के बाद तीन साल तक पूरनपुर लौटने के प्रयास में लगे रहे। जुगाड़ न बनने पर कुछ माह पहले ही उन्होंने सीएचसी परिसर का आवास खाली किया। डॉ. सीपी सिंह का स्थानांतरण कई माह पहले बिलसंडा सीएचसी पर हुआ था, लेकिन उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया।
छह महीने पहले लखनऊ से आईं नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी को तुरंत हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए थे। मगर, तब भी उन्हें नहीं हटाया गया। 23 जून को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो डॉ. सिंह गायब मिले। उन्होंने मोबाइल पर सीएमओ से नाराजगी व्यक्त कर उसी दिन प्रभारी चिकित्साधिकारी को रिलीव करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने भी उन्हें बिलसंडा सीएचसी रिलीव कर दिया और पीलीभीत मुख्यालय से डॉ. आरके सिंह को प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूप में तैनाती कर दी। मगर, सीएमओ के आदेश के बाद रिलीव किए गए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अब तक बिलसंडा सीएचसी में ज्वाइन नहीं किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी न होने से सीएचसी पहुंचने वाले मरीज और तीमारदारों को असुविधा हो रही है। सीएचसी में उनके बारे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। रिलीव हो चुके डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि चर्चा तो लोग करते ही रहते हैं। वह जल्द ही कहीं न कहीं ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी पूरनपुर में डॉ. आरके सिंह को एमओआईसी को चार्ज दिया गया था। वह छुट्टी पर चले गए हैं। सोमवार को सीएचसी में नए एमओआईसी को भेजने के लिए मंथन किया जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें