फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की हुई पूजा

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
नवरात्र कीर्तन। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी और मां चंद्रघंटा की एक साथ आराधना की गई। देवी मंदिरों में देवी भक्तों का तांता लगा रहा। देर शाम तक मंदिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा।  
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन द्वितीया और तृतीया दोनों तिथियां होने के चलते देवी भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी और मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सुबह तड़के ही मां यशवंतरी देवी मंदिर, महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट के मां दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों पर देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देवी भक्तों ने दोनों देवियों की आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया। वहीं व्रतधारियों ने पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। पूरे दिन देवी मंदिरों में भजन, कीर्तन व छंद गाए।
बीसलपुर। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने घरों व देवी मंदिरों में ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में खासी चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें