फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमेटी के विवाद को लेकर धार्मिक स्थल में जमा हुए दोनों पक्ष

विज्ञापन
कमेटी में विवाद को लेकर धार्मिक स्थल के बाहर लगी भीड़ को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर स्थित धार्मिक स्थल पर कमेटी के विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। विवाद बढ़ता देख सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल की कमेटी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसको लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। रविवार को एक पक्ष की महिलाएं व पुरुष मंदिर परिसर में पहुंच गए। जानकारी के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने लगा।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर एसएसआई के नेतृत्व में फोर्स मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया। परिसर में लगी भीड़ को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को दस्तावेजों समेत थाने आने के लिए कहा है। पुलिस ने कहा कि मंदिर में बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को सिटी मजिस्ट्रेट के पास जाकर पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें