फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के रिक्त पदों के लिए 52.59 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास खंड मरौरी के दो बूथों पर शनिवार को बीडीसी के दो पदों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। मरौरी के प्राथमिक पाठशाला ध्योना में 59.32 और जूनियर हाईस्कूल पिपरिया भजा में 40.59 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम पोलिग पार्टियां सकुशल चुनाव संपन्न कराकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। मरौरी ब्लॉक के बीडीसी पद को लेकर हुए उप चुनाव में शनिवार को सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट डट गए। सुबह दस बजे प्रशासनिक अफसरों ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया। बीडीसी पद के दोनों प्रत्याशियों ने भी मतदान किया। कुल 1518 में 800 लोगों ने मतदान किया। मतदान के बाद दोनों बूथों के बैलेट बाक्स को स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में सील कर पुलिस सुरक्षा में ब्लॉक मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। जिला उद्यान अधिकारी रमेशचंद्र राना ग्राम पंचायत ध्योना में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पिपरा भजपा में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मायाराम सरोज स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देख-रेख में चुनाव संपंन हुआ है। निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को आयोजित चुनाव शांतिपूर्वक संपंन हुआ है। इसमें सुबह सात से शाम पांच बजे तक कुल 52.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। आठ जुलाई को उपचुनाव की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें