इस बार पर्यटकों के लिए कुछ नया नहीं
चूका बीच में पर्यटकों के लिए इस बार कुछ भी नया नहीं है। जंगल में बाघों की अधिक चहलकदमी होने के चलते सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है। लोग आस लगाए बैठे थे कि इस बार चूका में कुछ नया होगा, लेकिन बीच व हट के अलावा वहां कुछ ऐसा नहीं है जो पर्यटकों को लुभा सके।
चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार
- फोटो : अमर उजाला
26 सफारी वाहनों से करेंगे जंगल की सैर
पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर पर स्थित पर्यटन सत्र चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार मुस्तफाबाद गेस्ट है। यहां सैलानी अपने निजी वाहन खड़े कर वन विभाग के तय वाहनों से जंगल घूमने जाते हैं। इस बार वन विभाग की ओर से 26 सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। एक वाहन में अधिकतम छह लोग ही भ्रमण के लिए जा सकते हैं। वाहन का खर्च 33 सौ रुपये प्रवेश काउंटर पर जमा करना होगा। जंगल भ्रमण दो शिफ्टों में होता है। सुबह छह बजे से 9 बजे तक। शाम को तीन बजे से छह बजे तक।
इस बार नहीं होगी वाटर हट की बुकिंग
चूका बीच में बनी वाटर हट में सैलानियों के ठहरने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा ट्री, बैंबो और थारू हट को बुक कर सैलानी ठहर सकते हैं। वाटर हट वीवीआईपी व विभागीय अधिकारियों के लिए सुरक्षित रखी गई है। वन निगम ऑनलाइन बेवसाइट
uptorism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।