जिले में गैस की किल्लत से बढ़ीं उपभोक्ताओं की मुश्किलें, छका रही है एजेंसी संचालकों की मनमानी
पीलीभीत। जिले में रसोई गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। बुकिंग के 20 से 25 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। आपूर्ति विभाग बुकिंग के सात दिन बाद सिलिंडर मिलने का दावा कर रहा है। बुकिंग में दिक्कत, एजेंसी पर कर्मियों की मनमानी और संतोषजनक जवाब न मिलने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
शुक्रवार को अमरिया क्षेत्र के रसूला फरदिया गांव की रामलुभाया गैस एजेंसी पर ताला लगा था। उपभोक्ता बिना सिलिंडर व जानकारी के मायूस लौटे। जहानाबाद में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए धूप में इंतजार करना पड़ा। गोदाम में ताला लगा रहा। यहां भी किसी ने उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी।
24 दिन पहले कराई थी बुकिंग, लगा चुके हैं चार चक्कर
अमरिया। ग्राम रसूला फरदिया स्थित राम लुभाया भारत गैस एजेंसी में शुक्रवार को ताला लटका रहा। एजेंसी पर न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही गैस वितरण किया गया। गैस सिलिंडर लेने पहुंचे मझोला क्षेत्र के ग्राम हल्दी घेरा निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने 24 दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी। वह करीब 14 किलोमीटर का सफर तय कर तीसरी बार एजेंसी आए हैं। हर बार की तरह इस बार भी एजेंसी बंद मिली और उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका।
21 दिन पहले कराई बुकिंग, चक्कर लगाने को मजबूर लोग
उन्होंने 21 दिन पहले बुकिंग कराई थी और यह उनका चौथा चक्कर है। एजेंसी पर ताला लगा मिला और कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें सिलिंडर मिलने की जानकारी नहीं मिल सकी।- सतविंदर सिंह, गिद्धौर
उन्होंने 13 दिन पहले बुकिंग कराई थी। कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद अब तक उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है। एजेंसी पर कोई सही जानकारी देने वाला भी नहीं है।- काजल, ग्राम कैमोर
गोदाम पर लगा था ताला, चिलचिलाती गर्मी में मायूस लौटे उपभोक्ताा
जहानाबाद। शुक्रवार को जहानाबाद स्थित गैस एजेंसी और गोदाम पर ताला लगा था। कई उपभोक्ता सुबह नौ बजे ही एजेंसी पहुंच गए। कई घंटे इंतजार के बाद भी जब एजेंसी नहीं खुली तो जानकारी जुटाने का प्रयास किया, मगर किसी ने सही जानकारी नहीं थी। चिलचिलाती धूप में उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पहले भी आया था, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। तीन घंटे हो गए। सिलिंडर मिला नहीं और जवाब भी नहीं दे रहे हैं। अमाडांडी के वासिफ एक सप्ताह से सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं।
गैस सिलिंडर के लिए गोदामों के बाहर लग रहीं लंबी लाइनें, होम डिलीवरी सुविधा ठप होने से उपभोक्ताओं में रोष
पूरनपुर। कुकिंग गैस की किल्लत पर एजेंसियों के गोदामों बाहर सुबह तीन बजे से गैस सिलिंडर लेने को पहुंचने वालों की लाइनें लगनी शुरू हो रही हैं। हंगामे पर अक्सर पुलिस की मौजूदगी में अधिकांश गोदामों से गैस सिलिंडर बांटी जा रही है। कई बार लाइन में घंटों लगने के बाद गैस सिलिंडर समाप्त होने पर उपभोक्ताओं को बैरंग होना पड़ रहा है।
गैस की किल्लत पर होम डिलीवरी की सुविधा उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है। गैस लेने को उपभोक्ताओं को गोदामों के बाहर पहुंचकर लाइन में घंटों लगना पड़ रहा है। गैस न मिलने पर कई खोचमें, ठेले वालों का व्यापार ठप हो गया है। ऑन लाइन बुकिंग के बाद कई दिन तक मेसेज नहीं मिल रहा है। बुकिंग कंफर्म होने पर उपभोक्ताओं को गैस लेने गोदामों में पहुंचना पड़ता है। नगर सहित क्षेत्र की अधिकांश एजेंसियों पर गैस लेने वाले उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। संवाद
जहानाबाद की गैस एजेंसी के गेट में लगा ताला संवाद
जहानाबाद की गैस एजेंसी के गेट में लगा ताला संवाद
जहानाबाद की गैस एजेंसी के गेट में लगा ताला संवाद
जहानाबाद की गैस एजेंसी के गेट में लगा ताला संवाद
जहानाबाद की गैस एजेंसी के गेट में लगा ताला संवाद