पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। ईओ ने बताया कि शीतलहर से बचने के लिए किसी तरह की समस्या होने पर नगर पालिका परिषद के मोबाइल नंबर 9369649100 पर संपर्क किया जा सकता है। बताया कि पालिका की ओर से शहर में एसपी कार्यालय, कलक्ट्रेट सीआरए ऑफिस, तिकोनिया पार्क, ऑफिसर्स कॉलोनी, विकास भवन, नकटादाना चौराहा, साईंधाम मंदिर, केजीएन रैन बसेरा, जिला अस्पताल आदि 24 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। संवाद