फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दल ने बोलेरो कार में पकड़ी प्रचार सामग्री

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान खनंका चौकी पर सचल दल ने बोलेरो कार से शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रागिनी सिंह की प्रचार सामग्री पकड़ी। पुलिस ने प्रचार सामग्री कब्जे में लेकर प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामेंद्र सिंह टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच टीम ने बोलेरो कार (यूपी 27 यू -8073) को रोका। इसमें चेक करने पर चुनाव प्रचार सामग्री (18 मोनोग्राम, एक बैनर) बरामद हुआ। पूछताछ में प्रचार सामग्री शाहजहांपुर के तिलहर विधासभा से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रागिनी सिंह की निकली। अनुमति न दिखा पाने पर पुलिस ने कार व सामग्री को कब्जे में ले लिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि कार सीज कर दी गई है। प्रचार सामग्री जब्त कर प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें