फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 वाहनों से पार होगी विधानसभा चुनाव की नैया

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार करीब आठ सौ मैजिक, ट्रक व बसें लगाई जाएगी। इसको लेकर वाहन संचालकों को पत्र जारी किए जा चुके हैं। निर्धारित तिथि पर वाहन न सौंपने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जनपद में 15 फरवरी को मतदान होना है। इसको लेकर जिले भर में 1427 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान स्थल तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए हर चुनाव में बसों, ट्रकों के अलावा निजी वाहनों का उपयोग किया जाता है। अगले माह होने वाले चुनाव के मद्देनजर इस बार भी परिवहन विभाग व स्थानीय रोडवेज डिपो द्वारा वाहनों की व्यवस्था शुरू कर दी गई। एआरटीओ सतीश कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर इस बार 250 मैजिक वाहन, 300 ट्रकें, 200 बसें व अन्य निजी वाहन लगाए जाएंगे। इसको लेकर वाहन संचालकों को अधिग्रहण पत्र जारी किए जा चुके हैं। छोटे वाहन 11 फरवरी व 13 फरवरी को पुलिस लाइन में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि पर वाहन न पहुंचने पर संबंधित वाहन संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा स्थानीय डिपो की 30 रोडवेज बसें भी लगाई जाएगी। एआरएम जुनैद शम्सी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में स्थानीय डिपो की करीब 30 बसें लगाई जाएगी। 15 फरवरी को होने वाले मतदान में प्रतिबंधित बसें भी लगाई जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

...तो सफर होगा मुश्किल
चुनाव हो या राजनीतिक पार्टियों की रैलियां, अमूमन इन सभी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन बड़ी तादाद में वाहन अधिग्रहण करने से पूर्व इस पर कोई ध्यान नही देता। ऐसे में यात्रियों को वाहन के अभाव में धक्के ही खाने पड़ते हैं। इस बार भी यात्रियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ेगा। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने का प्लान बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें