फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी राशन कार्ड निरस्त करने को चलेगा अभियान

Fri, 24 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी राशनकार्ड भी बने हैं जबकि बहुत से पात्र व्यक्ति अभी भटक रहे हैं। इस पर शासन ने फर्जी एवं अनुपयुक्त राशनकार्ड को समाप्त करने के आदेश दिए हैं। विभाग ने ऐसे लोगों को एक मौका देकर स्वयं राशन कार्ड जमा करने का आह्वान किया है। खाद्य एवं रसद आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के दौरान विभिन्न स्तरों पर हुई गड़बड़ी के चलते बड़ी संख्या में फर्जी राशन बनवा लिए गए हैं। आए दिन हो रही शिकायतों की जांच में हकीकत सामने आ रही है। चूंकि हर गांव में आबादी के हिसाब से राशन कार्ड की संख्या निर्धारित है, ऐसे में फर्जी राशन कार्ड बने होने से पात्र वंचित रह जाते हैं। आयुक्त ने ऐसे सभी फर्जी एवं अनुपयुक्त राशनकार्डों को निरस्त करने को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पूर्ति विभाग इसके लिए कई चरणों में अभियान चलाएगा। प्रथम चरण के लिए 25 गांवों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान चलाने से पहले फर्जी राशन कार्ड बनवाने वालों से खुद अपने राशन कार्ड जमा करने की अपील की जा रही है। यदि वह अपना राशन कार्ड स्वयं जमा कर देते हैं तो उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान पकड़े जाने पर कार्ड निरस्तीकरण के साथ ही जुर्माना एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें