फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंक तालिकाओं पर नौकरी लेने वाले पर रिपोर्ट

Mon, 24 Aug 2015 11:16 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा के प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय में फर्जी अंक तालिकाओं के आधार पर नौकरी लेने वाले अलीगढ़ के जालसाज के विरुद्ध सोमवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ के जालसाज उमेश ने माह जुलाई में बीएससी की फर्जी अंक तालिकाओं के आधार पर उनके विद्यालय में गणित, विज्ञान के सहायक शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली थी। बरेली के संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवकांत द्विवेदी के निर्देश पर जब मानव भारती विश्वविद्यालय झांसी से उसकी बीएससी की अंक तालिकाओं का सत्यापन कराया गया, तो अंक तालिकाएं फर्जी निकली। आरोप है कि अंक तालिकाओं का फर्जीवाड़ा खुलते ही उमेश ड्यूटी छोड़कर भाग गया था। प्रधानाचार्य ने अंक तालिकाएं फर्जी होने की रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी थी जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को जालसाज के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने सोमवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और विभाग को गुमराह करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में जिला अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव मौजीपुर निवासी उमेश को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें