फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटका मिला लखीमपुर खीरी के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता के समीप लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव छेदीपुर के अनमोल (23) का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। अनमोल तीन दिन पहले पत्नी के साथ ससुराल गांव पिपरा मुजप्ता आया था।
विज्ञापन


गांव पिपरा मुजप्ता के राहुल की बहन मंजू देवी की शादी करीब एक साल पहले अनमोल से हुई थी। अनमोल अपनी के साथ 24 अप्रैल को सुसराल आया था। सोमवार को दंपती गांव पटिहन में रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि इस दौरान पति-पत्नी में हुए विवाद पर अनमोल ने गांव पिपरा मुजप्ता के समीप आग के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार देर शाम सूचना पुलिस को दी गई। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि अनमोल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर पत्नी से हुए विवाद पर अनमोल के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने का मामला जानकारी में आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें