फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्ग किनारे खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पूर्व शाहजहांपुर निवासी भाई के घर से गांव के लिए निकला था खुशीराम
विज्ञापन

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के भीकमपुर से कनपरी को जाने वाले मार्ग पर सोमवार को धान के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक दिन पूर्व शाहजहांपुर निवासी अपने भाई के घर से गांव स्थित घर पर जाने की बात कहकर निकला था।
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के ग्राम नाहिल निवासी नरवीर ने बताया कि उसका छोटा भाई खुशीराम (30) करेली थाना क्षेत्र के लिलहर गांव में रहकर मजदूरी करता था। वह शनिवार को उसके घर आया था और एक दिन रुकने के बाद रविवार सुबह वह गांव लौटने की बात कहकर वहां से निकला था, लेकिन देर रात वह घर नहीं पहुंचा। इसपर उसने रिश्तेदार और परिचितों में उसकी जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। आशंका जताई गई कि कहीं अन्य जगह घूमने के लिए निकल गया होगा।
विज्ञापन

इसी बीच सोमवार सुबह उसका शव बिलसंडा थाना क्षेत्र में भीकमपुर से कनपरी जाने वाले मार्ग पर धान के खेत से मिला। सूचना पर आई पुलिस ने जांच की तो शव पर किसी प्रकार की चोट आदि के निशान नहीं मिले। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन की ओर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी
मृतक की दो साल पूर्व शादी हुई थी। अभी उसकी कोई संतान नहीं है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें