फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वारियर्स हॉकी क्लब ने 1-0 से जीता फाइनल, डायमंड क्लब रहा उपविजेता

Sat, 28 Nov 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हॉकी ​खिलाड़ियों के साथ राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। स्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पीलीभीत का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता में गांधी स्टेडियम, वारियर्स हॉकी क्लब पीलीभीत, सुनगढ़ी क्लब, दियूरी हॉकी क्लब, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुआंरपुर और डायमंड क्लब पूरनपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में वारियर्स हॉकी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड हॉकी क्लब को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। डायमंड क्लब को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि का स्वागत क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रगति सिंह, विमला भारती, राजकुमार, सौरभ, प्रमोद, जय प्रकाश बघेल, बीनू गंगवार और वरुण कुमार रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को नगर मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें