फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला युवक का शव

Sat, 28 Nov 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला। थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव सुहास में शुक्रवार सुबह शराब की दुकान के सामने नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की है। युवक की पहचान नन्हेलाल (48) पुत्र होरीलाल निवासी गांव बिथरा, थाना न्यूरिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा निवासी भीमसेन की बेटी की शादी थी। नन्हेंलाल भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसका शव पिपरिया भजा गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर सुहास में शराब की दुकान के सामने नाले में पड़ा मिला। शव देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल सुहास चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पिपरिया भजा निवासी मृतक के रिश्तेदार भीमसेन पुत्र डोरीलाल को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। सीओ सिटी सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनो ने पुलिस को काेई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें