तीन नावों का होता है संचालन
वर्तमान में चूका बीच में तीन नावों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक नाव वन निगम और दो नावें पुरौना ईडीसी के माध्यम से संचालित हो रही हैं। नए पर्यटन सत्र से पहले बोटिंग में इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा उपकरणों की भी जांच कर उन्हें दुरुस्त और अपडेट कराया जाएगा।
तेज हवा चली तो थम जाएगी नाव
मध्य प्रदेश में हाल में बोटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद चूका में भी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बोटिंग व्यवस्था का सिक्योरिटी ऑडिट कराया जाएगा। तेज हवा के दौरान नावों का संचालन नहीं किया जाएगा।
पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य रखने के साथ अन्य सुरक्षा संसाधनों को भी अपडेट किया जाएगा। लखनऊ में हुई बैठक के बाद वन निगम को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नए पर्यटन सत्र में चूका की बोटिंग को सुरक्षित और किफायती बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।