फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 10वीं और 12वीं के 2419 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
हसनैन
विज्ञापन
जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर हुई हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा, सघन तलाशी के बाद दिया गया केंद्रों में प्रवेश
विज्ञापन

पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल- इंटर की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। जिले के 69 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटर के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।
परीक्षा में कुल 23,923 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12,343 छात्र और 10,093 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान 988 छात्र और 499 छात्राएं अनुपस्थित पाए गए। वहीं, इंटरमीडिएट में हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 18,376 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 932 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, इनमें 699 छात्र और 233 छात्राएं शामिल रहीं। इस तरह हाईस्कूल और इंटर के 2419 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान सचल दल पूरी तरह सक्रिय रहा।
विज्ञापन

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने कहा कि पेपर आसान था, अच्छे नंबर आएंगे। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। पहले दिन अधिकांश परीक्षार्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। गेट पर लगी सूची में रोल नंबर, कक्ष संख्या देखी और लाइन में खड़े हो गए। पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी का प्रश्नपत्र कराया गया। इसी तरह से दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थी निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। इलेक्ट्राॅनिक घड़ी, कड़ा और उपकरण प्रतिबंधित रहे। परीक्षार्थियोंं का कहना था कि पेपर सामान्य था। अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए आए। मेहनत सफल हो गई। डीआईओएस राजीव कुमार समेत अफसरों ने शहर और पूरनपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद

पेपर देखकर खिले चेहरे
हिंदी का प्रश्नपत्र काफी आसान था। अधिकांश पढ़े-पढ़ाए प्रश्न आए। सभी सवाल हल किए हैं। रिजल्ट भी बेहतर आने की उम्मीद है। - हसनैन
-
हिंदी का पहला पेपर काफी अच्छा हुआ है। प्रश्नों ने परेशान नहीं किया। सारे सवाल हल किए गए। मेहतन सफल होने होने की उम्मीद है। - विनय

डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर परखीं व्यवस्थाएं
पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पीएम श्री ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम व सीसी कैमरों की निगरानी व्यवस्था देखी और डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न कक्षों में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन

-
अधिकारियों ने अन्य केंद्रों का किया निरीक्षण
अमरिया/न्यूरिया/बीसलपुर। अमरिया के इकरा मॉडर्न इंटर कॉलेज हर्रायपुर, गुरु नानक इंटर कॉलेज मुडलिया भैंसहा, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया समेत अन्य केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की जांच की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। न्यूरिया के राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज के अलावा एके इंटर कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। खंड विकास अधिकारी मरौरी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीसलपुर के सभी 21परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू हो गई है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने पहले दिन कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संवाद


हसनैन

हसनैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें