फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

Thu, 19 Feb 2015 11:45 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भारी अव्यवस्थाओं के बीच गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज हो गया। परीक्षा केंद्रों के समीप फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। वहीं एक सचल दल  टीम का वाहन भी खराब हो गया। हाईस्कूल की परीक्षा में 4129 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में कोई परीक्षार्थी सैन्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत ही नहीं था। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस, बीएसए ने परीक्षा केंद्रों को जायजा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 86 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 32402 हाईस्कूल परीक्षार्थियों के सापेक्ष 28273 परीक्षा में पहुंचे। 4129 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहले ही दिन अधिकांश केंद्रों पर अव्यवस्थाएं दिखीं। परिचय पत्र की खामियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को झिलाया। डीआईओएस जेके वर्मा ने सचल दल टीम के साथ पौटाकलां, ज्योरहा कल्यानपुर, रुपपुर कृपा के अलावा शहर के जीजीआईसी, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राम इंटर कॉजेत, अवंतीबाई इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने जहानाबाद, रंपुरा मिश्र, परैवा वैश्य व अमरिया क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
आदेशों की उड़ती रही धज्जियां
परीक्षाकाल के दौरान परीक्षा केंद्रों के समीप स्थित सभी फोटो स्टेट व स्टेशनरी की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए थे, लेकिन शहर में कुछ परीक्षा केंद्रों के समीप फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं। जिन्हें बाद में पुलिस के सहयोग से बंद करवाया गया।  
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में मिला जला मॉडल पेपर
शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के भीतर प्रथम पाली के दौरान एक अधजला मॉडल पेपर पड़ा देखा गया। सर्च टीम के गेट पर मौजूद होने के बाद मॉडल पेपर परीक्षा केंद्र के भीतर कैसे पहुंचा, इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं।
छह की जगह पांच सचल दलों ने किया निरीक्षण
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसको लेकर छह सचल दल टीमों का गठन किया गया था। गुरुवार को डायट प्राचार्य बीएल गौतम के नेतृत्व वाला सचल दल नहीं पहुंचा। मात्र पांच सचल दल टीमों ने ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
बिना पुलिस उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जिला मुख्यालय
हजारा। परीक्षा केंद्र पर पुलिस फ ोर्स की कमी रही। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि प्रथम और द्वितीय पाली की उत्तर पुस्तिकाओं को बगैर पुलिस के नदी पार करके जिला मुख्यालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें