फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव कर सुनाई खरीखोटी

Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव कर सुनाई खरीखोटी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व बीटीसी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने हंगामा कर खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव कर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। शिक्षकों ने स्थिति में सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। शिक्षकों का कहना था कि संकुल प्रभारियों को गलत ढंग से तैनात किया गया है। पूर्व में तैनात रहे बीएसए ने अवैध संकुल प्रभारियों को हटा दिया था। शिक्षकों ने सांठगांठ के चलते अवैध संकुल प्रभारियों की तैनाती का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि समायोजित शिक्षकों का अवशेष एरियर तीन माह बाद भी लेखा विभाग को नहीं भेजा गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने दो दिन में स्थिति सुधार न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। हंगामा व घेराव करने वालों में संतोष कुमार, सुरेश राठौर, विश्वनाथ सिंह, सर्वेेश स्वार्णकार, कामिल हुसैन, पवन कसाना, सतीश कुमार, दिलनबाज खां, रजनी वर्मा, रेनू, संध्या, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें