फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान में फटा सिलिंडर, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर हाईवे पर चाय की दुकान में सिलिंडर से अचानक आग लग गई। धीरे- धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। दुकानदार ने आग बुझाने की कोशिश की मगर तब तक सिलिंडर फट गया। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर से सटी बरहा कॉलोनी निवासी हरीराम की पूरनपुर हाईवे पर दिव्यानंद आश्रम के पास चाय की दुकान है। मंगलवार दोपहर वह दुकान पर आए ग्राहकों के लिए गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था, तभी अचानक कहीं से गैस लीक हो गई और सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग देखकर दुकान में चाय पीने वाले ग्राहकों में भगदड़ मच गई। दुकानदार आग बुझाने के लिए जब तक बाल्टी में पानी लेकर पहुंचा, तब तक सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दुकानदार हरीराम ने बताया कि दुकान में 60 हजार रुपये का सामान जल गया। हाईवे पर अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें