फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजयुमो ने नारेबाजी कर राहुल गांधी का फूंका पुतला

Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गेंस चोराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने फूंका पुतला । स्रोत - भाजपा जिला मीडिय
विज्ञापन
पीलीभीत। उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। साथ ही राहुल गांधी से माफी मांगने एवं इस्तीफा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने गैस चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे हुए ओबीसी समाज से आए हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मजाक उड़ाना निंदनीय है। जिसका सभी विरोध करते हैं। राहुल गांधी माफी मांगते हुए अपना इस्तीफा दें। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, अनुसूचित मोर्चे के क्षेत्रीय महामंत्री विकास वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शांति स्वरूप सोनकर, जिला महामंत्री अमनदीप मिश्रा, मिथुन डे, पीयूष अग्रवाल, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें