फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाला निर्माण होने से कस्बे के पानी का निकास बंद

Fri, 22 Dec 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बरखेड़ा में विघुत उप केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पास सड़क पर भरा पानी । संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर निर्माण के चलते कस्बे के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात जल्द नहीं सुधरे तो पानी बिजली घर में भर जाएगा। इससे आने वाले समय में बिजली भी बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

पीलीभीत मार्ग पर पिछले एक वर्ष से चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे कस्बे के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया गया है। नाला निर्माण अधिक ऊंचा होेने के कारण कस्बे के वार्डों से आने वाला पानी विद्युत उपकेंद्र और सीएचसी के बीच सड़क पर भर गया है। लगातार पानी बढ़ता ही चला रहा है। कुछ दिनों में पानी विद्युत उपकेंद्र में पहुंचने की उम्मीद है। इससे कस्बे की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
जेई राजीव शर्मा ने बताया है कि पानी की समस्या को छह दिन पूर्व उच्च अधिकारियों को लिखित में दे दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने बताया कि पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग निर्माण के चलते जिस नाले को बनाया गया है। वह काफी ऊंचा है। इससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें